विकास भारती ने पानी की पड़ताल शुरू की
रांची, जल संकट से पूरा राज्य जूझ रहा है। लगातार पेड़ों की कटाई ने इस समस्या को और बढ़ा दिया है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम स्वराज मंच विकास भारती विशुनपुर ने पानी पड़ताल शुरू की। इसके अन्तर्गत राज्य के 16 जिलों के 64 प्रखंडों में 392 पंचायत केन्द्रों में यह अभियान चलाया जायेगा। गांवों में पानी के स्रोतों तथा परम्परागत स्रोतों के साथ पानी के लिए किये जा रही सरकारी पड़ताल के लिए 392 पंचायत केन्द्रों में संकल्प सभा का आयोजन किया गया। राज्य सरकार द्वारा पंचायतों में कूप निर्माण कार्य की भी जानकारी ग्राम स्वराज्य मंच इकट्ठा कर रहा है।11 जून को गंगा दशहरा के अवसर पर राज्य के 2000 गांवों में नदी पूजन कार्यक्रम मंच करवाने जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से मंच लोगों को पानी बचत के लिए जागरुक करेगा। मंच के ग्रामीणों से अपील की कि खेत का पानी खेत में रोके। विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य में तीन जुलाई से 20 जुलाई तक सामूहिक पौधा रोपण अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया गया है। मंच के मीडिया प्रभारी विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 15000 गांवों में संपर्क किया जायेगा। साथ ही मलेरिया और डायरियारोधी अभियान भी शुरू किया जायेगा।
No comments:
Post a Comment